🌒 चंद्र ग्रहण 🌘
ता 7 सितंबर 2025 की रात्रि में 9:57 मिनट पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि एवम् पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा
ग्रहण स्पर्शसमय 7सितंबर को रात्रि में 9: 57 को मध्य 11:41 और मोक्ष उत्तर रात्रि 1: 26 मिनट पर होगा ग्रहण काल अवधि 3 घंटे 29 मिनट रहेगी
संपूर्ण भारत में और यूरोप आशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्टिका इन सभी में दिखाई देगा मुस्लिम राष्ट्रों को विशेष पीड़ा दायक रहेगा
भारत में मध्य प्रदेश, बंगाल, गुजरात में सावधानी बरतने की जरूरत होगी
ग्रहण का सूतक काल ता 7 सितंबर दोपहर 12:52 से शुरू होगा इस काल में कोई भी शुभ कार्य देव पूजा करना वर्जित होता हैं संभव हो तो भोजन भी ना करें बाल वृद्ध बीमार व्यक्ति कर सकते हैं
मकर, कुंभ, मिन इन तीन लग्न और राशि वालों को अपने ईष्ट की आराधना करने से कष्ट में कमी आएगी जल से जुड़ी परेशानियों से जल यात्रा से सतर्कता बरते
बाकी सभी राशियों को क्रमशः परिणाम होंगे ये सामान्य जानकारी है कोई भी गलत टिप्पणी न करे ।
लग्न और राशि को 50/50 परसेंट देखें
मेष = धन लाभ,
वृषभ = सुख दायक,
मिथुन = मानहानि की संभावना,
कर्क = शारीरिक रूप से पीड़ादायक,
सिंह = पारिवारिक चिंता दांपत्य जीवन में तनाव,
कन्या = सुख कारक शत्रु दमन, विजय,
तुला = संतान की तरफ से मानसिक चिंता प्रेम संबंध में तनाव,
वृश्चिक = घर परिवार, माता के स्वस्थ की चिंता,
धनु = लक्ष्मी प्राप्ति के साथ पराक्रम में वृद्धि छोटे भाई बहनों मित्रों से सहयोग,
मकर = धन का व्यर्थ खर्च लेन देन में सावधानी बरते,
कुंभ = शारीरिक मानसिक रूप से कष्ट रोग बिमारी की संभावना अपने ईष्ट को मजबूत करें,
मीन = अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें और कोई भी वाद विवाद लड़ाई झगड़ा ना करें।
उपरोक्त राशिफल केवल सामान्य जानकारी है। आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की और राहू की स्थिति क्या है इस पर पूरा फलादेश डिपेंड करता हैं।
सभी को ग्रहण के दौरान अपने ईष्ट मंत्र का जप करना चाहिए और ग्रहण के बाद स्नान करने के बाद सफेद चंदन दूध कालेतिल से शिवजी की पूजा करके घी का दीपक प्रज्वलित करें और यथा शक्ति सफेद वस्तुओं का दान करें आप सभी स्वस्थ रहे मस्त रहे इसी मंगल कामना के साथ
Comments